लातेहार। गणेश चतुर्थी में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को ले कर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने जिला मुख्यालय के विभिन्न गणेश पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. श्री गुप्ता ने रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर गणेश पूजा स्थल का निरीक्षण किया. यहां श्री श्री गणेश पूजन की रजत जयंती वर्ष मनायी जा रही है. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूूूूसरे दिन मंगलवार को यहां भंडारा का आोजन किया जायेगा और बुधवार को नगर भ्रमण व शोभा यात्रा निकाली जायेगी. मौके पर समिति के अध्यक्ष ललित पांडेय, आशीष कुमार बाग, संजीव कुमार गिरि के अलावा वार्ड पार्षद जयराम कपूर, विनोद राम आदि मौजूद थे. एसडीपीओ ने शहर के मुख्य पथ पर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित की जा रही पूजा पंडाल का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, निर्मल कुमार महलका, ब्रजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विजय प्रसाद समेंत समिति के कई लोग मौजूद थे. पहाड़पुरी में हो रहे गणेश पूजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर सदर थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, एसआई कामता कुमार के अलावा अन्य कई लोग शामिल थे.