लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड क्षेत्र के कसियाडीह ग्राम में अवैध रूप से संचालित केंद्र से अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त किया गया. अल्ट्राउंड केंद्र कसियाडीह के पास एक निजी मकान में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. जानकारी के बाद मनिका स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर दिव्या क्षितिज कुजूर ने मनिका पुलिस प्रशासन और सतबरवा पुलिस प्रशासन के सहयोग से छापेमारी की और अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया. मकान मालकिन कलावती देवी ने बताया कि यह अल्ट्रासाउंड मशीन ओम रंजन नाम का मनिका के एक डॉक्टर का है. उन्होंने बतया कि अल्ट्रासाउंड मशीन की कागजी प्रक्रिया के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर कुजुर ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन लगा कर महिला और पुरूषों का अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी इसकी जांच हो रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि अल्ट्रासाउंड संचालक वहां भागने में कामयाब रहा.