IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

पेंशन लाभुकों को नहीं हो किसी भी प्रकार की परेशानी: डीसी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आधार सिडिंग की समीक्षा करते हुए उपायुक्‍त ने कहा कि आधार सीडिंग लंबित रहने के कारण भविष्य में लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आधार सीडिंग एवं डीएलसी से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि पेंशन लाभुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उपायुक्‍त ने पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले तथा आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्‍त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कई आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किये . बैठक में आईटीडीए,  डाकिया योजना, साइकिल वितरण योजना, राजस्व शाखा,  किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति विभाग, नगर पंचायत, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्‍त ने लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी ली और कहा कि योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचना चाहिए. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन समेंत कई अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!