Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

कांग्रेसी दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आहुत रैली के लिए रवाना

लातेहार। आगामी एक नवंबर को दिल्‍ली के रामलीला मैदान मे वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेने के लिए लातेहार जिला मुख्‍यालय से कांग्रेसियो का एक जत्‍था सड़‍क मार्ग से दिल्‍ली के लिए रवाना हुआ. रवानगी के मौके पर कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने कहा क‍ि यह  रैली ऐतिहासिक रहेगी. पूरे देश से कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता इस रैली में भाग ले  रहे हैं. उन्‍होने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनाव आयोग का कठपुतली की इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया. जत्‍था को रवाना करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्‍ता पंकज तिवारी ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आयोजित की जा रही है. पंकज तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह लड़ाई लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जा रही है. एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को दस्तावेजों के प्रमाण जुटाने और नोटिस के जवाब देने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर  प्रदेश उपाध्‍यक्ष आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रखंड अध्‍यक्ष मोती उरांव, अख्‍तर अंसारी, लाडले हसन और फूलचंद यादव आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!