maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍य

सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

खदानों की सुरक्षा व अन्‍य मुदृों पर चर्चा की गयी

कमरूल अरफी (बालुमाथ)

Latehar : क्षेत्र स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेन्द्रनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी, संघमित्रा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी, क्षेत्र के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, क्षेत्र के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल थे. बैठक मगध- संघमित्रा क्षेत्र के प्रबंधन और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई.  जिसमें खदानों की सुरक्षा और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई.

Advertisement

Latehar public School

क्षेत्र में परिचालन इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और व्यावसायिक सुरक्षा के शून्य नुकसान स्तर को प्राप्त करने के लिए विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई. इस बैठक का आयोजन मगध-संघमित्रा क्षेत्र के सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया था. बैठक में जेएमएस, बीएमएस, आरकेएमयू, एटक, सीटू और सीएमयू के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि और मगध- संघमित्रा क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधन उपस्थित हुए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!