लातेहार। वक्त कानून के विरोध की आड़ में बंगाल में की जा रही हिंसा के विरोध में विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा है. इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदु परिषद के लातेहार जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, वहां रह रहे हिंदुओं को प्रताडि़त किया जा रहा है वह काफी चिंतनीय है.
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि बंगाल मे राष्ट्र व हिंदु विरोधी ताकतों को निर्बाध रूप से अपने षड़यंत्रों को क्रियान्नवित करने की खुली छूट दी जा रही. मुर्शीदाबाद से प्रारंभ हुई यह भीषण हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती जा रही है. शासकी तंत्र दंगाइयों के सामने न केवल निष्क्रिय वरन कई जगहों पर इनके सहायक व प्रेरक बन गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि इससे पहले की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाये, केंद्र सरकार व प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में ले कर राष्ट्र व हिंदु विरोधी तत्वो को उनके कुकर्मों की कठोर सजा दिलवानी चाहिए.
विज्ञापन
ज्ञापन में आगे कहा कि मुस्लिम भीड़ के द्वारा पिछले 11 अप्रैल को वक्त कानून के विरोध पर हिंसक प्रर्दान में तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गयी. महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया. परिणाम स्वरूप मुर्शीदाबाद से 500 से अधिक हिंदु परिवारों को पलायन करना पड़ा है. ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप के जिला अयक्ष श्याम किशोर अग्रवाल, जिला मंत्री संजय तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक जयराम कपूर, मनमोहन जी, प्रांत सत्संग टोली सदस्य राम प्रताप सिंह, रमन महतो व अवधेश पांडय आदि का नाम शामिल है.