cele n
SS SUPERMART 4 x6
parween
Lat
carnival 1
lps 1
alisha 1
rachna
RPD NEW NEW
mahi
राज्‍य

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने राष्ट्र धर्म की रक्षा की: सांसद

Queen Ahilyabai Holkar protected national religion: MP

निहित कुमार

लातेहार। मंगलवार को काली मंदिर लातेहार के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार के द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी 300 जन्म जयंती समारोह मनाया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी संघर्षों से भरा हुआ जीवनी है। अप उन्होंने बहुत ही कम उम्र में महारानी का कार्य संभालते हुए मुगलों से लड़ने का काम किया था और अपने राष्ट्र धर्म की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी नारी थी जिन्होंने कभी भी मुगलों को अपने नजदीक तक नहीं आने नही दिया उनकी जीवनी से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना की बात हो या युद्ध के मैदान में जाने की बात हो, वे दोनों में प्रांगत थी उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराए थे। जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा जी ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई एक ऐसी नारी थी जिनके नेतृत्व में अपने धर्म की रक्षा के लिए वे सदैव तैयार रहती थी। उनका मानना था कि पहले राष्ट्र धर्मकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए,उन्होंने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के इस युग में महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी से बहुत कुछ हम युवाओं को सीखने को मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह जी ने सर्वप्रथम विषय प्रवेश करवाते हुए अहिल्या बाई की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि आज इस वर्तमान परिस्थिति में उनकी शोर्यगाथा की चर्चा हम सभी युवाओं को करना चाहिए। वे एक महान विभूति थे और उन्होंने हम सभी को बहुत कुछ देकर सिखाकर गए हैं,अधिवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय जी ने भी अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर एवं वंदे मातरम की गीत के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावे कल्याणी पांडे जी ने भी अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक, जिला सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, राजमनी प्रसाद, महामंत्री बंसी याद, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष,एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिन्टू रजक, मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद , विष्णु प्रसाद गुप्ता , जिला कार्य समिति सदस्य आनंद सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज प्रसाद, नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, उत्तम कुमार , युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, अमर विश्वकर्मा, समेत विभिन्न मण्डलों से आए हुए भाजपा पदाधिकारी गण,महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण समेत है अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया. जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव जी के द्वारा किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button