IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

नपं ने शिक्षण संस्‍थानों के आसपास मादक पदार्थों के क्रय विक्रय की जांच की

लातेहार। झारखंड सरकार के द्वारा 10 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को नगर पंचायत, लातेहार के द्वारा विद्यालय व महाविद्यालयों के 200 की मीटर की परिधि में आने सभी दुकान, बाजार व व्यवसायिक स्थलों में मादक पदार्थों की क्रय व विक्रय पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया. उक्त जांच अभियान में बतौर दंडाधिकारी अमित कुमार, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश प्रजापति एवं पिंटू कुमार इत्यादि उपस्थित थे. जांच के में क्रम में स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में रोड लातेहार, सरस्वती शिशु मंदिर धरमपुर के पास, कन्या मध्य विद्यालय मेन रोड लातेहार एवं डीएवी स्कूल बजारटांड़ के आसपास के दुकानों सघन जांच अभियान किया गया. जांच के क्रम में संबंधित दुकानों में बिक्री किए जाने वाले सभी प्रकार के मादक पदार्थ जैसे सिगरेट व बीड़ी तथा गुटखा आदि को जब्‍त किया गया.  मौके पर दुकानदारों का सख्‍त हिदायत दी गयी कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालय परिसर एवं 200 मीटर के परिधि तक मादक पदार्थों का बिक्री नहीं की जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!