Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
बालुमाथराज्‍य

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिवंगत के परिजनों को मिला बीमा लाभ

hazi
hazi

लातेहार। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, बालूमाथ शाखा के द्वारा लाभार्थी के नॉमिनी को बीमा की राशि प्रदान की गई. शाखा प्रबंधक महिपाल नायक ने दिवंगत शाखा उपभोक्‍ता सूरजदेव राम की पत्नी बिंकी देवी को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा. उल्लेखनीय है कि सूरजदेव राम ने बैंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीकरण कराया था. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. इसके बाद उनकी पत्नी एवं नामांकित नॉमिनी बिंकी देवी ने सभी आवश्यक दस्तावेज फरवरी माह में बैंक में जमा की. इसके बाद नियमानुसार बीमा की राशि उनके खाते में स्थानांतरित कर दी गई. इस अवसर पर बैंक परिवार की ओर से नेहा कुमारी, विशाल कुमार, उमेश कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार एवं बैंक सखी रीता कुमारी भी उपस्थित थी. शाखा प्रबंधक महिपाल नायक ने कहा कि यह योजना आमजन को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का एक मजबूत माध्यम है. लोगों को इससे जरूर जुड़ना चाहिए. यह इस बात का उदाहरण है कि समय पर की गई योजना और जागरूकता से परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहायता मिल सकती है. बैंक ने इस कार्य को न केवल औपचारिकता के रूप में निभाया बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में भी देखा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!