dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
राज्‍य

26 को नहीं 28 को सीएम हेमंत सोरेन का होगा शपथ ग्रहण समारोह

राज्‍यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने दिया न्‍यौता

Advertisement

झारखंड डेस्‍क

सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को मोहराबादी मैदान में होगा. पहले यह सूचना थी कि हेमंंत सोरेन  26 नवंबर को ही शपथ लेगें. रविवार की शाम हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया.  उन्‍होने इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची भी राज्‍यपाल को सौंपी. इससे पहले सीएम ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंपा. नये सरकार के गठन होने तक राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का निर्देश दिया.

Advertisement

बता दें कि रविवार को  चार घंटे तक चली इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना गया. यहां यह बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं. झामुमो को सबसे अधिक 34 सीटें मिली है. जबकि घटक दल कांग्रेस को 16 और राजद को चार सीटें आई हैं. हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्‍यंमंत्री बनने जा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!