WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

जानें, कितने बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती और लगेंगे कितने टेबल

पॉलिटेक्निक कॉलेज में 23 की सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Latehar: आगामी 23 नवंबर को होने वाले मतगणना की तैयारियों को लेकर 21 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू की जायेगी.

Advertisement 

पहले पोस्टल बैलट से हुए मतदान की गिनती की जायेगी. इसके बाद 8:30 बजे से इवीएम के माध्यम से हुए मतदान की गिनती होगी. इवीएम से हुए मतदान की गिनती के लिए लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए 16-16 टेबल लगाया जायेगा. जबकि पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती के लिए 10-10 टेबल लगाया जायेगा.

Advertisement

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में किसी भी प्रकार के मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी. उपायुक्त ने मतगणना केंद्र में सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता बनाने संबंधित आवश्यक निर्देश दिया. मतगणना प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया के पूर्व प्रशिक्षण देने और मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया. मतगणना के लिए उपयोग में आने वाले स्टेशनरी सामग्रियों की उपलब्धता व गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

hotel the carnivals

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!