latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

भारी विरोध के कारण नहीं हो सकी एनटीपीसी की पर्यावरणीय जनसुनवाई

ग्रामीणों ने कहा कि न लोकसभा न विधानसभा सबसे उच्‍चा ग्रामसभा

कमरुल आरफी.

बालूमाथ (लातेहार)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आहूत झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची के द्वारा एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की नॉर्थ धाधू पूर्वी भाग कोल परियोजना के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई कार्यक्रम नहीं हो सकी. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद आहूत पर्यावरणीय जनसुनवाई रद्द कर दिया गया. बड़ी संख्या में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण हाथों में पोस्टर जन सुनवाई के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे.

वे अपने हाथों में ग्रामसभा की सहमति के बगैर कोई जनसुनवाई स्वीकार नहीं, दलालों के माध्यम से हमारे जमीनों को लूटने की कोशिश बंद करो, न लोकसभा न राज्यसभा सबसे बढ़कर ग्रामसभा, फर्जी जनसुनवाई बंद करो, ग्रामसभ का उल्लंघन रद्द करो, पर्यावरण प्रदूषण जनसुनवाई रद्द करो, कंपनी पुलिस प्रशासन का संरक्षण लेना बंद करो, आदिवासी मूलवासी जिंदाबाद के पोस्‍टर लिए हुए थे. पारंपरिक हथियार से लैस होकर घंटों तक जोरदार नारेबाजी करते रहे. ग्रामीणों में महिलाओं की संख्या काफी थी. इससे पूर्व पर्यावरणीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची की प्रियंका कुमारी, पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी पलामू समीर कुमार बड़ाइक, कनीय अभियंता पर्यावरण प्रवीण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने आग्रह किया कि जो भी आपत्ति ग्रामीणों के द्वारा दर्ज कराई जाएगी उसे रिकॉर्डिंग के साथ सरकार को भेजी जाएगी. पर ग्रामीण टस से मस नहीं हुए. इसी बीच पर्यावरणीय जनसुनवाई की शुरुआत परियोजना के कंसल्टेंट ग्रीन सी इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के ईई श्याम सुंदर व डॉ धनुषा कारकी के द्वारा परियोजना से संबंधित जानकारी दी जा रही थी. इसी बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया. ग्रामीण किसी भी स्थिति में जनसुनवाई रद्द करने की मांग करने लगे. जिससे प्रक्रिया रुक गई. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों की ओर से अपनी मांगों पर अड़े रहने के कारण अंततः जनसुनवाई रद्द करनी पड़ी. ग्रामीणों का कहना था कि पर्यावरणीय जनसुनवाई प्रभावित क्षेत्र में हो. पर्यावरणीय जनसुनवाई को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त था. थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास व एसआई देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पुलिस सहित आईआरबी व जवान तैनात थे. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंचार्ज अरुण कुमार सक्सेना, अपर महाप्रबंधक टी पेरुमल, प्रशांत सिंह, सुशांत कुणाल, प्रतीक कुमार सिंह, राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!