latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

बालूमाथ (लातेहार)। उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में खनिजों की अवैध उत्‍खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. खनन विभाग एवं अंचल कार्यालयों के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. गुरूवार को जिले के बालुमाथ में  अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ चौक के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया. इसकी अगवाई बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने किया. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. छापेमारी के बाद दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाना लाया गया है. अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों में मुरपा पंचायत मुखिया द्वारा निर्गत चालान पाया गया है. चालान की वैधता एवं बालू परिवहन से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!