dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

अभय कुमार चतुर्वेदी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अधिवक्ता संजय कुमार ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर दी बधाई

लातेहार। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी के नए अध्यक्ष निर्वाचित होने पर लातेहार जिला अधिवक्ता संघ ने उन्‍हे बधाई दी है. उनकी इस महत्वपूर्ण जीत पर लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान अधिवक्ता संजय कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार चतुर्वेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. मिठाई खिलाकर उनकी जीत की खुशी साझा की. उन्होंने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर उनका निर्वाचित होना अधिवक्ता समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी. अधिवक्ता संजय कुमार ने अभय कुमार चतुर्वेदी के सफल, कुशल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बार काउंसिल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी.  इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अधिवक्ता समाज के हितों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!