dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रदर्शित की प्रतिभा

लातेहार। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लातेहार के सभागार में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती व नरेंद्र पांडेय, वरीय पत्रकार आशीष टैगोर एवं विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर विभिन्न ट्रेडों से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई. इसमें विद्यार्थियों ने अपने कौशल, रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक समझ का प्रदर्शन किया.  प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मॉडलों और परियोजनाओं को अतिथियों ने देखा तथा विद्यार्थियों से उनके निर्माण और उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं.  शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना भी है.

उन्‍होने कहा क‍ि  कौशल आधारित शिक्षा से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं.  जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने कहा कि कौशल शिक्षा वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है.  ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, नवाचार करने और अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित करने की प्रेरणा मिलती है.  उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने की अपील की. कार्यक्रम में आईटी, मल्‍टी मिडिया, ऑटोमोबाइल, फैशन समेंत अन्‍य ट्रेड के छात्र व छात्राओ ने प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल बनाये. अतिथियों ने मॉडलों का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शिक्षा को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम में डीइओ कार्यालय के उत्‍तम कुमार समेंत विभिन्‍न विद्यालयो के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!