लातेहार
छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत में बैठक, सभी घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश


साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी टैंकर और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर
इसके अलावा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया. नगर पंचायत के अधिकारियों ने संबंधित छठ घाट समितियों के अध्यक्षों से आपसी समन्वय बनाकर पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने की अपील की. साथ ही निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, संबंधित वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता सहित विभिन्न छठ घाट समितियों के अध्यक्ष उपस्थित थे. 