dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लातेहार में गृह रक्षकों के 457 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

उपायुक्त ने की योग्य अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील

लातेहार। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के कुल 457 रिक्त पदों पर नवीन नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विज्ञापन संख्या-01/2026 के अनुसार इनमें 446 पद ग्रामीण तथा 11 पद शहरी गृह रक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं.  आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है. शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए सातवीं पास तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक पास अनिवार्य है। अभ्यर्थी को उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए. आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी.  इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर  से एक दिसंबर 2026 तक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे. इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले में गृह रक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.  योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करें, ताकि रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन समय पर हो सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!