Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
महुआडांड़राज्‍य

18 लाख के आंगनबाड़ी भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, डीडीसी ने जांच कराने की बात कही

महुआडांड़ (लातेहार)। एनआरइपी के द्वारा  प्रखंड के चम्पा पंचायत के गंशा गांव में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है. करीब 18 लाख 19 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस भवन निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने व्‍यापक  पैमाने पर भ्रष्‍टाचार करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण की शुरुआत सरकारी मानकों के विपरीत बंगला ईंटों से की गई थी. जब इसका विरोध हुआ तो संवेदक ने कुछ दिनों तक चिमनी ईंटों से काम कराया. लेकिन विरोध शांत होते ही फिर से मनमानी शुरू कर दी. वर्तमान स्थिति यह है कि भवन के एक हिस्से में बंगला ईंट और दूसरे हिस्से में चिमनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. यह  सरकारी दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की छड़, कमजोर मसाला तथा मानक से कम पानी का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का निर्माण भवन की मजबूती पर सवाल खड़े करता है और भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.  यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए बनाया जा रहा है, ऐसे में घटिया निर्माण उनकी सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है. इस मामले को लेकर उप विकास आयुक्‍त सैयद रियाज अहमद  से दूरभाष पर बात की गई तो उन्‍होने कहा कि शिकायत मिली है. निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा. हालांकि इस संबंध में जब संवेदक से बात की जाती है तो उनका स्‍पष्‍ट कहना होता है कि जहां शिकायत  करना हो करें हमें कुछ नहीं होगा.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!