Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा, विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग की

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड लोकत्रांतिक क्रांतिकारी मोर्चा के  पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव से मिलकर आवेदन सौंपा.  आवेदन में सीसीएल द्वारा संचालित मगध परियोजना के विस्थापितों की कई समस्याओं से अवगत कराया गया है. आवेदन में स्थानीय लोगों के रोजगार को लेकर सीसीएल द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने की बात कही गई. गांव के लोग सड़क व अस्पताल से वंचित हैं. जेएलकेएम नेताओं ने आवेदन के माध्यम से सीसीएल के द्वारा लोकल सेल चालू करवा कर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़े जाने की मांग की. वेलफेयर मद से गांव के सड़क को दुरुस्त करने, सीसीएल एवं खनन कंपनी में अधिकांश स्थानीय लोगों को रोजगार देने की भी मांग की गयी है. कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर मांगों पर विचार नहीं होता है तो जेएलकेएम पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा. मौके पर पार्टी के नेता मुकेश राम समेत कई लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!