RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत पर मचा कोहराम

 लातेहार। 22 सितंबर को जिले में एक ओर शारदीय नवरात्र का उत्‍साह व उल्‍लास था, तो दूसरी ओर करंट लगने से हुई दो चचेरे भाइयों की मौत पर कोहराम मच गया. घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की है. यहां अमरवाडीह पंचायत के बजरमरी ग्राम में सोमवार देर शाम बिजली करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतको की पहचान प्रकाश उरांव (24)  पिता गणेश उरांव एवं विनय उरांव (25)  पिता सुरेश उरांव दोनों ग्राम बजरमरी,चेडरा थाना बारियातु निवासी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार विनय अपने घर के छत के ऊपर बिजली तार में लगे बोदी सब्जी को तोड़ रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया. उसे करंट लगता देख उसका चचेरा भाई गणेश उरांव दौड़कर उसे बचाने गया और उसने भी बिजली के नंगे तार को पकड़ लिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलावस्था में दोनो को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अशोक कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया . घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में कर लिया है. दोनों मृतक शादीशुदा थे. जिसमें प्रकाश उरांव एक पुत्री के पिता थे. विनय उरांव का चार छोटे-छोटे पुत्री है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!