बालूमाथ (लातेहार)।पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के स्थानांतरण के बाद उन्हें थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में विदायी दी गयी. अध्यक्षता बालूमाथ के प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निवर्तमान एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि चौदह वर्षों की सेवा में 19 महीने के बालूमाथ एसडीपीओ के रूप में जो कार्यकाल सरकार के माध्यम से मुझे मिला. मैने पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के लोग शांतिप्रिय, अमन पसंद और पुलिस को सहयोग करने वाले हैं. विनोद रवानी ने कहा कि यहां की यादों को अपने दिल में संजोकर ले जा रहा हूं. विदाई समारोह को बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान, बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास समेत भाजपा नेता प्रदीप यादव, विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह, झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, ऐश्वर्य उरांव, मो इमरान ने सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ के रूप में विनोद रवानी के कार्यकाल को सराहनीय बताया. वक्ताओं ने विनोद रवानी के मिलनसार स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा की जमकर प्रशंसा की. वक्ताओं ने एसडीपीओ के कार्यकाल में तमाम तरह के कांडों के निष्पादन के लिए विशेष रूप से उन्हें बधाई दी. उपस्थित लोगों ने बिनोद रवानी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. विदाई समारोह का कमरुल आरफी व धन्यवाद ज्ञापन बालूमाथ थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने किया. मौके पर हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा, एएसआई शमीम खान, साबिर अंसारी समेत बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज थाना के पदाधिकारी व कर्मचारी एवं पुलिस जवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.