Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़राज्‍य

उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य के साथ समाप्‍त हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ

महुआडांड़ (लातेहार)। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा महुआडांड़ में भक्तिमय वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों मे श्रद्धा के भाव का नजारा था। लोग भगवान भास्कर को श्रद्धा का अर्ग अर्पित कर रहे थे। छठ गीतों के स्वर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहे थे। ऐसे में अनुभुती ऐसी की वर्ती अपना तन मन समेत सर्वस्व भगवान भास्कर के चरणों में अर्पित कर उनमें ताल्लीन थे। इस पावन अवसर पर महुआडांड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट, बोहटा नदी छठ घाट, चटकपुर स्थित बुढ़ा नदी छठ घाट, हामी नदी छठ घाट, राजडंडा नदी छठ घाट, नेतरहाट स्थित छठ घाट समेत अन्य आस्था के घाट पर छठ वर्तीयों ने अस्ताचलगामी एवं उदयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित कर सुख शांति की कामना की। प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर नदी छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित कर पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई। छठ पूजा विधि संधारण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संतोष बैठा, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया थाना प्रभारी अरविंद होंरेंज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद थे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू महासभा की ओर से हजारों की भारी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। नवयुवक संघ के युवकों द्वारा रामपुर मुख्य सड़क से छठ घाट तक पूरे सड़क को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। जो देखते ही बन रही थी। जिसकी प्रशंसा करते हुए लोगों युवक संघ के सदस्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, शंभू प्रसाद, बिहारी लाल जायसवाल, हिंदू युवा वाहिनी मुकेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, सीताराम प्रसाद गुप्ता,प्रिंस कुमार, पूर्व वरिष्ठ समेत हजारों की भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!