file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

चार दिनों के अंदर ट्रिपल टेस्‍ट संबधित सर्वे पूर्ण करें: अपर समार्हत्ता

लातेहार। ट्रिपल टेस्ट के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास ने चार दिनों के अंदर ट्रिपल टेस्‍ट से संबंधित शेष सर्वे का कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है. श्री रविदास सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष मे नगर पंचायत लातेहार में हो रहे ट्रिपल टेस्ट की कार्यो की समीक्षा कर रहे थे.

Advertisement

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ट्रिपल टेस्ट से संबंधित सर्वे का कार्य लगभग 40 प्रतिशत हो चुका है. उन्‍होने शेष कार्यों को अगले चार दिनों में पूर्ण करने का निर्देश सभी वार्ड परगणक पदाधिकारी एवं अनुश्रवण समिति को दिया गया.

Advertisement

बता दें कि सदस्य सचिव, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग रांची के दिये गये निर्देश के आलोक में लातेहार जिला के नगर पंचायत क्षेत्र में पिछड़ें वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर-टु-डोर सर्वे का कार्य किये जाने का निर्देश प्राप्त है. इसके लिए  नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में विधानसभा निर्वाचन के लिए वर्तमान में प्रयुक्त मतदाता सूची अनुसार सर्वे का कार्य पूर्ण करने हेतु बूथवार प्रगणक एवं वार्डवार अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है.

Advertisement

इनके द्वारा डोर टू डोर मतदाताओं से प्रपत्र-01 में सूचना प्राप्त करने की जा रही है. बैठक में नगर प्रशासक राजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, जिला पशुपालन पदाधिकारी देवानंद चौरसिया, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह, भू‍मि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, नगर प्रबंधक प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत व राजकुमार वर्मा, सहायक अभयिंता कुमार रवि समेंत कई वार्ड प्रगणक पदाधिकारी एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!