latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान बालूमाथ स्थित साहू पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित किया गया. जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई गई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सीधा असर आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है. बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है. इस अवसर पर बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी. अभियान के अंत में हस्ताक्षर अभियान से संबंधित प्रतिवेदन पार्टी के वरीय नेताओं को भेजने की बात कही गई. मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!