लातेहार। शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट में श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के द्वारा भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार को शहर के गुरुद्वारा रोड, थाना चौक लातेहार के निवासी आनंद कुमार गुप्ता पिता बेचन साव ने श्री सूर्य नारायण मंदिर निर्माण के लिए मंदिर समिति को 11 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया. श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेद्र प्रसाद सिंह ने समिति की ओर से आनंद कुमार गुप्ता एवं उनके परिजनों के प्रति आभार प्रकट किया. श्री सिंह ने बताया कि मंदिर के निर्माण में समाज के हर तबके के लोगों का तन, मन व धन से सहयोग मिल रहा है. उन्होने बताया कि कोई सार्वजनिक निर्माण कार्य बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं हो पाता है. उन्होने मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील लोगों से की है. अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल तीन करोड़ रूपये की लागत से 20 डिसमिल भूमि में मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए 17 डिसमिल भूमि सावित्री कुंवर के पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और धमेंद्र सिंह ने दान में दी है. जबकि तीन डिसमिल भूमि पार्वती कुंवर और स्व. हरकेश यादव के वंशजों ने दान की है. उन्होने बताया कि मंदिर के नीचे हॉल बनेगा. ऊपरी तल्ले में सात गुंबद होंगे. सबसे बड़े गुंबद की ऊंचाई 81 फीट होगी. मौके पर लक्ष्मी प्रसाद व मनीष दास आदि मौजूद थे.