महुआडांड़ (लातेहार)। परहाटोली में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व सदर शहीद अहमद ने किया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में मनाया जाता है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया।