latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मातम

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड के लावागड़ा में सर्पदंश से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार विक्की मसोमात, ( 65)  पति स्व ललुआ भगत, दूधमटीया, लावागड़ा थाना बालूमाथ निवासी अपने घर में पुताई का काम कर रही थी. इसी दौरान एक विषैला सांप ने उसे काट लिया. जिसे वह अचेत हो गई. घटना के बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा सर्पदंश की शिकार वृद्ध महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!