लातेहार। डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा कि पूरे झारखंड में जमीन की समस्या विकराल हो गयी है. सरकार इसका समाधान करें नहीं तो झारखंड में भी हिंसा होगा. उन्होने कहा कि झारखंड की आधी समस्याओं का समाधान इन जमीन की समस्याओं के समाधान होने से हो जायेगा. उन्होने विधानसभा सत्र के दौरान एक बार नहीं तीन-तीन बार इस मामले को उठाया है. उन्होने कहा कि जब तक जनता के मसलों का, उनकी जमीन के मसलों का समाधान नहीं होगा तब तक उनकी यह आवाज जारी रहेगी. उन्होने कहा कि आज दुनिया में जो भी जंग छिड़ी है उसका एक कारण जमीन भी है. उन्होने कहा कि सरकार अगर ठोस कानून बना कर गंभीरता से रैयतों के जमीन के समस्याओं का समाधान नहीं करती है और वह हिंसा इस राज्य में भी देखने का मिल सकती है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि झारखंड की ब्यूरोक्रेट्स सरकार के कंट्रोल के बाहर है. कहने को तो बहुमत की सरकार है,लेकिन यह सरकार बहुत कमजोर है. उन्होने कहा कि पिछली सरकार में ब्यूरोक्रेट्स जन प्रतिनिधि की बात सुनते थे, लेकिन आज की सरकार में ये विधायक तो क्या सांसद की बात भी नहीं सुन रहे हैं. बता दें कि गत शनिवार को श्री महतो पलामू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले कर रांची लौट रहे थे. इस दौरान होटवाग ग्राम के पास युवकों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर विधायक ने होटवाग में जेकेएलएम के कार्यालय का भी उदघाटन किया.