RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

क्रिसमस की छुट्टी में लोध फॉल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस बल की तैनाती

लातेहार। क्रिसमस पर्व की छुट्टी में  लोध फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गयी. झारखंड के अलावा अन्‍य बंगाल व अन्‍य प्रदेशों से भी यहां सैलानी आये और लोध फॉल का दीदार कर मुक्‍त कंठ से उसकी प्रशंसा की. दिनभर पर्यटक स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा. पर्यटकों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को लोध फॉल परिसर एवं लोध फॉल जाने वाले सभी मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था. पुलिस की सतर्कता के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी. पुलिसकर्मी पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील करते नजर आए. कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटकों का उत्साह देखने लायक था. स्थानीय व्यवसायियों और दुकानदारों में भी भारी भीड़ से खास उत्साह देखा गया, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला. बंगाल से आये कई पर्यटकों ने कहा कि यह एक सुंदर जगह है. यहां की मनोहारी दृश्‍य देख कर वे अचंभित है. उन्‍हें यह जगह काफी अच्‍छी लगी. हालां‍कि उन्‍होने यहां पर्यटकों के लिए सुविधायें बढ़ाने की बात कही.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!