latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अफवाह फैला कर सांसद के छवि को धूमिल करने की विपक्षियों का साजिश: प्रेम गुप्‍ता

बालूमाथ (लातेहार)।  चतरा सांसद कालीचरण सिंह बालूमाथ के ज्वलंत मुद्दा टोरी5 शिवपुर लाइन पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन कराने सहित क्षेत्र के विकाश मुद्दों को लेकर काफी गंभीर हैं. इस लाइन पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन के लिए सांसद ने रेलवे के डीआरएम धनबाद से बात की है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पैसेंजर ट्रेन परिचालन शुरू करा दिया जाएगा. जिसके लिए टोरी शिवपुर लाइन पर बने विभिन्न स्‍टेशनो का विस्तारीकरण किया गया है. ताकि पैसेंजर ट्रेन सेवा जल्द शुरू किया जा सके. टोरी फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाने के लिए भी वे काफी गंभीर हैं. उक्त बातें बालूमाथ सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता ने कही है. उन्होंने यह भी कहा कि सांसद ने चुनाव के समय भी पैसेंजर ट्रेन और टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्राथमिकता के तौर पर वादा किया था, लेकिन सांसद ने कभी ऐसा नहीं कहा कि चुनाव जीतने के सौ दिन बाद पैसेंजर ट्रेन सेवा बहाल करा दूंगा. यह बात अफवाह है. सांसद के छवि को धूमिल करने का विपक्षियों की साजिश है. सांसद क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खड़े हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!