alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

गुड़गुटोली मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जमाव, राहगीर परेशान

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के  गुडगुटोली मुख्य मार्ग पर नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो रहा है.  इससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों और आसपास से निकलने वाला पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर ही जमा हो जाता है. बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.  दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है.  गंदे पानी के लगातार जमाव से सड़क पर कीचड़ फैलने के साथ दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती है.  इससे आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्य मार्ग के किनारे नाली निर्माण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.  ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात के दौरान समस्या और विकराल हो गयी है. लोगों ने प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button