maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
महुआडांड़राज्‍य

 अनुमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया गया  जागरूक

महुआडांड़ (लातेहार)।  महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण शाखा के नेतृत्व में महुआडांड़ प्रखंड परिसर स्थित मैदान में अनुमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, अंचलाधिकारी सह बीडीओ संतोष बैठा, राज्य से आए संसाधन व्यक्ति अरूंधति भट्टाचार्य एवं विक्रम कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार तथा महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला के दौरान एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन सहित महिला एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करना चाहिए. मौके पर जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक रोजलिया लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमरोम, प्रखंड के मुखिया ,सीसी उत्तम कुमार, एवं बड़ी संख्या में महिला समूहों की सहभागिता रही.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!