लातेहार। जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होते हैं. शिक्षक रिटायर होने के बाद भी समाज में पथ प्रर्दशक के रूप में कार्य करते हैं. जिप अध्यक्ष शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करकट के सहायक शिक्षक रहीस अहमद की सेवानिवृति के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं.
https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
उन्होने आगे कहा कि शिक्षक समाज के रीढ़ होते हैं. छात्रों को देश का एक सच्चा नागरिक बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अतुल कुमार एवं सहायक शिक्षक जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. स्वागत भाषण प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद ने देते हुए कहा कि रहीस अहमद की एक अपनी कार्यशैली थी. उन्होने शिक्षक व छात्र सबों के दिल में जगह बनायी है. विद्यालय परिवार उनके शेष जीवन की मंगल कामना करता है. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों में सोपन सिंह, चन्दन कुमार, संतोष पांडेय, ऋचा कुमारी के अलावा शिक्षकों में शंकर कुमार पंडित, उमा कुमारी, ज्ञान प्रभा मिंज, सुचिता मिंज, मीना देवी, फिरोज आलम, पवन कुमार सिंह, धनंजय पांडेय, तबस्सुम परवीन, पूर्व वार्ड पार्षद नसीरुद्दीन मियां, माता समिति के शायदा बीबी, किरण देवी, नूरजहां बीबी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा गौरी कुमारी, अंजलि कुमारी, सुगंती कुमारी, बुशरा, अनुप्रिया सिंह, छोटी कुमारी, अंजू कुमारी, अस्मिना प्रवीण, नुसरत परवीन, सलीमा परवनी, सृष्टि सिंह, अन्नू कुमारी व आलिया आदि ने एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार ने किया. मानपत्र को शिक्षिका उमा कुमारी ने पढ़ा और सेवानिवृत सहायक शिक्षक को प्रदान किया.