maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

दो सड़क दुर्घटनाओं में पिता व पुत्र समेत तीन घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)।  बुधवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता पुत्र समेत तीन घायल हो गए. जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रिम्स रेफर कर दिया गया. पहली घटना बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर हुई. यहां मोटरसाइकिल से गिरकर पिता व पुत्र घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मो साजिद (33)  पिता अब्दुल हफीज एवं उसका पुत्र जीशान राजा (11)  दोनों ग्राम बिजरा थाना हेरहंज निवासी अपने घर से बालूमाथ आने के क्रम में बनियों ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉ दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल मो साजिद को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना में साइकिल से गिरकर एक सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया. बारियातू प्रखंड क्षेत्र के चटूवाग ग्राम की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक गंझु  पिता मुकेश गंझु, ग्राम चटूवाग, थाना बारियातू निवासी अपने घर के पास साइकिल चला रहा था. इसी दौरान असंतुलित होकर वह गिर गया और घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों द्वारा कार्तिक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!