latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

मोटरसाइकिल से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल

बालूमाथ (लातेहार)। हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सलैया में शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार, 17 वर्ष, उपेंद्र गंझु, 20 वर्ष, सुनील गंझु,17 वर्ष तीनों ग्राम कसमार थाना हेरहंज निवासी मोटरसाइकिल से लाटू बाजार जा रहे थे. इसी दौरान सलैया ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय निवासी मनोरंजन सिंह द्वारा सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!