RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

टाइल्‍स लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त, बाल बाल बचा चालक

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में घने कोहरे की वजह से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. घटना रविवार की सुबह तकरीबन चार-पांच बजे की है. ट्रक गुजरात से टाइल्स लेकर महुआडांड़ आ रहा था. हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक का चालक बाल बाल बच गया. प्राप्त जानकारी के उक्‍त ट्रक ( आरजे-06जीडी- 5139) राजस्‍थान से टाइल्‍स लोड कर महुआडांड़ के आरके मार्बल के प्रोपराइटर राहुल सोनी के यहां जा रहा था. इसी दौरान चंपा घाटी  में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक के अनुसार घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा टाइल्स टूट कर सड़क पर बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आरके मार्बल के प्रोपराइटर राहुल सोनी मौके पर पहुंचे. उन्‍होने चालक को लगी हल्की चोट का प्राथमिक इलाज कराया. उन्‍होने इस घटना की जानकारी महुआडांड़ थाना को दी. चालक ने बताया कि घना कोहरा होने एवं ट्रक पर से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना हुई. दुर्घटना के बाद सुबह से ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने बताया कि बेरिकेडिंग टूट जाने के कारण इस घाटी से भारी वाहनों का प्रवेश जारी है और अक्‍सर ऐसी दुर्घटनायें हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बेरिकेडिंग को दुरूस्‍त कराने की मांग प्रशासन से की है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!