latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-हेरहंज मुख्य पथ पर अज्ञात हाईवा की धक्के से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए. घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरहुल पर्व मना कर ब्रह्मोरिया से नगर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में संतोष उरांव, पिता बुधु उरांव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम नगर निवासी, थाना चंदवा तथा राजेश उरांव, पिता बीरूआ उरांव, उम्र 30 वर्ष, ग्राम इचाक निवासी घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक दयानंद कुमार द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. उपचार के बाद संतोष उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. राजेश उरांव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!