latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

दो मासूम चचेरी बहनों का हगनीगढ़ा में डुबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बालुमाथ (लातेहार)। जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. जिले बारियातू थाना क्षेत्र के अमरवाड़ीह पंचायत के बरवाडीह गांव स्थित हगनीगढ़ा में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. दोनो बहने आपस में चचेरी बहनें थी. बताया जाता है कि ईंट निर्माण के लिए मिट्टी निकालने लिए वहां गड़डा किया गया था और पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गड़डे मे लबालब पानी था. मासूम बहने खेलने के दौरान‍ गिर गयी और डुब गयी. मृत बच्चियों की शिनाख्‍त कामेश्वर गंझू की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी तथा मनोज गंझू की नौ वर्षिय पुत्री संजू कुमारी के रूप में हुई है. प्रियंका प्राथमिक विद्यालय बनवार में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी, जबकि संजू कुमारी कक्षा तीसरी में अध्ययनरत थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दोनो बहने घर से खेलने के लिए निकली थीं. जब दोपहर तक दोनो घर नहीं पहुंची तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. इसी दौरान हगनीगढ़ा में दो बच्‍चों के शव पड़े होने की सूचना परनिजों को मिली. सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चियों को गढ़ा से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों का अपने कब्‍जे में ले पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजा है. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर गढ्ढे बनाने वाले पर कारवाई करते हुए गढ्ढे को भरवाने एवं उचित मुआवजा देने की मांग किया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!