IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

रेखा गुप्‍ता का सीएम बनना महिलाओं का सम्‍मान: पिंटू रजक

लातेहार। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्‍यक्ष पिंटू रजक ने कहा कि दिल्‍ली में भाजपा की 27 सालों  के बाद वापसी है. भाजपा आलाकमान ने इस बार दिल्‍ली की कमान एक महिला को सौंपी है. रेखा गुप्‍ता का दिल्‍ली का सीएम बनना देश की महिलाओं का सम्‍मान है.

Advertisement

यह हम सबके लिए गर्व की बात है. उन्‍होने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी और लोक कल्‍याणकारी कार्य करेगी. पिंटू रजक ने आगे कहा कि दस सालों में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया. सिर्फ घोषणायें की.

Advertisement

पिछले दस सालों में न तो लोगों को पीने का पर्याप्‍त पानी मिला, ना नाली व कूड़ा की समस्‍या का समाधान हुआ और ना ही यमुना साफ हुई. पिछली सरकार ने अपने किसी वायदे को पूरा नहीं किया. सरकार के मंत्री और विधायक यहां तक कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भ्रष्‍टाचार के आरोप में जेल की हवा खा कर लौटे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!