RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

ग्रामसभा से एनटीपीसी व एनएलसी को जमीन अधिग्रहण व खनन कार्य नहीं करने देने का प्रस्ताव पारित किया

बालुमाथ (लातेहार)। जिले के  बालूमाथ के गेरेंजा में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ग्राम प्रधान परमेश्वर गंझू ने की. बैठक में ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी स्थिति में खनन कंपनी एनटीपीसी और एनएलसी को भूमि अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा के इस निर्णय से जिला उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि कंपनी दलालों के माध्यम से अपनी गतिविधि संचालित कर रही है. कंपनी के प्रतिनिधि बगैर ग्रामसभा की अनुमति गांव में घुस जाते हैं और गांव के भोले भाले ग्रामीणों के बीच भ्रम फैलाने का काम करते हैं. प्रशिक्षण व रोजगार मुहैया कराने के नाम पर लोगों को प्रलोभन देने का अनुचित कार्य किया जाता है. जबकि कंपनी का एकमात्र उद्देश्य किसी भी परस्थिति में जमीन लेकर खनन कार्य करने का है.

Advertisement

गेरेंजा, भैसादोंन, चितरपुर, धाधु, पुरणापानी, नावाडीह, हेमपुर, सेमरसोत, खरटिया, बिशुनपुर के ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त से गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए गुहार लगाया है. उक्त ग्रामसभा में शंकर उरांव, नंदकुमार यादव, रामलाल उरांव, लखन उरांव, पवन उरांव, संजय यादव, पवन यादव ,प्रदीप उरांव ,विजय गंझू ,दाले उरांव, कामेश्वर उरांव, रमेश यादव, विरनदेव उरांव, कार्तिक उरांव समेत सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!