Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

 विस सत्र में विधायक ने बालूमाथ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग सरकार से की

लातेहार। झारखंड विधानसभा के चालू सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लातेहार विधायक प्रकाश राम ने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से जिले के बालूमाथ प्रखंड को पूर्ण रूप से अनुमंडल का दर्जा देने की सरकार से मांग की. अपने गैर सरकारी संकल्प में विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड को सम्मिलित कर बालूमाथ पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि तीनों प्रखंडों की सीमाएं पलामू, चतरा एवं रांची जिला से मिलती है. यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र है.

Advertisement

सरकार की ओर से जवाब देते हुए झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के रूप में काम कर रही है. अगर उपायुक्त का आयुक्त के माध्यम से बालूमाथ को पूर्ण रूप से अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव आता है तो सरकार इस पर आगे की कार्रवाई कर सकती है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के हस्तक्षेप के बाद इस पर समय सीमा के भीतर सरकार द्वारा नीतिगत निर्णय लिये जाने के आश्वाशन के बाद विधायक प्रकाश राम ने गैर सरकारी संकल्प को वापस लिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!