
लातेहार। अखिल राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर चलाये जा रहे संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को बालुमाथ प्रखंड के तीन पंचायतों में कमिटि का गठन किया गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सह पर्यवेक्षक ड़ॉ अजय शाहदेव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर बालूमाथ प्रखंड के बसिया , मरंगलोइया, मुरपा पंचायत में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से बसिया में असगर अंसारी, मरंगलोइया में इकबाल और मुरपा पंचायत में रियासत अंसारी को ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटि का अध्यक्ष चुना गया.





