लातेहार। मनिका थाना कांड संख्या 26/ 2022 दिनाक 28,02,2022 धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए एक्ट के दो तहत दर्ज फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया है. शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने फरार चल रहे उक्त कांड के आरोपी रविंद्र गंझु पिता स्वर्गीय रामअवतार गंझु के घर ग्राम हेसला, थाना चंदवा के घर ढोल बाजे के साथ आरोपी के परिजन के समक्ष इश्तिहार चिपकाया. पुलिस ने परिजनों से शीघ्र उसे आत्समपर्ण करने की हिदायत दी और कहा कि अगर आरोपी ने आत्समपर्ण नहीं किया तो उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.