green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार

कांग्रेस को नहीं मिला कोई प्रत्‍याशी तो इधर उधर भटक रही है: मोहर सिंह यादव

लातेहार। राजद के प्रदेश महासचिव मोहर सिंह यादव ने अपने ही महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है. उन्‍होने आरोप लगाया कि कांग्रेस को कोई अपना कोई प्रत्‍याशी नहीं मिल रहा है तो वह इधर-उधर भटक रही है. बता दें कि रविवार को कांग्रेस व माले की संयुक्‍त प्रेस वार्ता में झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी बिलासी टोपनो को समर्थन देने की बात कही गयी. पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने दावा किया राजद बातचीत चल रही है और उनका समर्थन भी मिल जायेगा. इस पर मोहर सिंह यादव अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्‍होने कहा कि जिला अध्‍यक्ष से रोज बात हो रही है और समर्थन करने को ले कर कोई बात नहीं हुई है. जिला अध्‍यक्ष ने ही प्रदेश अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में राजद समर्थित प्रत्‍याशी का नाम दिया था. श्री यादव ने कहा कि लातेहार में राजद का जनाधार है और राजद यह चुनाव जीत कर दिखायेगी.

मकर संक्रांति पर आयोजित कांग्रेस की बैठक की तसवीर

कांग्रेस ने वार्ड पार्षद से ले कर अध्‍यक्ष पद पर प्रत्‍याशी खड़ा करने की घोषणा की थी

बता दें कि पिछले 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व पर कांग्रेस अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया था. बैठक में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा था कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है और पार्टी पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्‍होने कहा कि वार्ड से ले कर नगर पंचायत अध्‍यक्ष तक में कांग्रेस अपने प्रत्‍याशियो को खड़ा करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!