लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अतिदुर्घटना संभावित क्षेत्र मक़ईयाटांड पिकेट, टमटम टोला एवं चितरपुर क्षेत्र में भारी वाहन एवं दुपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 103 वाहनों की जाँच की गयी. जांंच के बाद लोगों को यातायात के नियमों का पालन करते हेतु जागरूक किया गया. दोषपूर्ण कुल 18 वाहनों से 156000 रू राशि का इ-चालान किया गया. जबकि दो अन्य वाहन को जब्त कर मक़ईयाटांड पिकेट में सुरक्षार्थ रखा गया है.