लातेहार। पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. हेरहंज थाना कांड संख्या 25/26 में बिना वैध कागजात के अवैध कोयला परिवहन करते तीन ट्रकों को पुलिस ने मौके पर पकड़ा. मांगे जाने पर ट्रक चालक ट्रक मे लदे कोयला का कोई वैद्य कागजात नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. तीनों ट्रक के चालकों मुकेश यादव, मुखलाल यादव, उदय कुमार यादव (केंदुआ, थाना गिदोर, जिला चतरा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. तीनो ट्रको में जेएच01-एएक्स- 3011, जेएच 02एजे- 5519 और जेएच02एटी- 0155 शामिल है.