झारखंड
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियोंं ने दी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति
उप विकास आयुक्त ने किया कार्यक्रम का उदघाटन




कार्यक्रम का संचालन स्थापना उप समार्हता शुभम गांगुली व आशीष टैगोर ने किया. जबकि स्वर संगम के अविनाश कुमार उर्फ टिंकू ने कार्यक्रमो के संयोजन में सराहनीय भूमिका अदा की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्थापना उप समार्हता श्री गांगुली और स्वर संगम के आशीष टैगोर को कार्यक्रम के बेहतर संयोजन और मंच संचालन के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. पुरस्कारों का वितरण उप विकास आयुक्त के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिह, जिप सदस्य विनोद उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.