alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं से किया संवाद

लातेहार। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को बनवारी साहू महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं एवं खेल प्रेमियों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार 21वीं सदी के भारत के लिए एक आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की खेल प्रतिभा और युवा शक्ति को एकजुट कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में वैश्विक खेल मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ केवल खेलों पर चर्चा करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां युवाओं का प्रत्येक विचार देश के खेल दृष्टिकोण को नई दिशा दे सकता है. बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित ऑफलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी उपस्थित थी. इस अवसर पर महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य नरेश पांडेय, उप निदेशक कंचन कुमारी एनएसएस नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों के साथ युवाओं का विशेष संवाद आयोजित किया गया. इसमें पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी  दुर्गा दत्त साहू और छोटू सिंह , राष्ट्रीय स्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट (एथलेटिक्स) अनित उरांव , राष्‍ट्रीय स्तरीय कबड्डी खिलाडी धनिता कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं रूपा कुमारी ने भाग लिया.  मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने युवाओं से माय भारत पोर्टल में  आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button