Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण-राधा के वेश में सजे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया.कार्यक्रम के दौरान बच्चे-बच्चियां भगवान श्रीकृष्ण और राधा के आकर्षक वेशभूषा में नजर आए. मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे बेहद मनमोहक लग रहे थे. श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मंच पर नाटक एवं विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया. इसके अलावा गीत, नृत्य, भजन सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा.कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्म और धर्म के प्रति समर्पण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी दी गई. विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है. कार्यक्रम में विद्यालय सत्यानंद वर्मा, सुजीत कुमार,प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!