लातेहार। गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा विद्या मंदिर, गुमला के आतिथ्य में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार ने उम्दा प्रदर्शन किया है. नौ से 12 सितंबर तक आयोजित इस एथलेटिक्स के अंतिम दिन शनिवार को विद्यालय के छात्र यश राज ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. जबकि विद्यालय की बालिका टीम ने रिले रेस में भी रजत पदक प्राप्त किया. बाल वर्ग की इस रिले टीम में श्रेया, प्रज्ञा, खुशी एवं ज्योति शामिल थी. इसके पूर्व यश राज ने 100 मीटर में गोल्ड और प्रज्ञा एंजेल ने हाई जंप में गोल्ड जीता था. ज्योति कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में ब्रांच मेडल प्राप्त किया था. सभी को विद्यालय प्रबंधन समिति सहित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय एथलेटिक्स में भाग लेंगे. यह क्षेत्रीय प्रतियोगिता प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर, पूर्वी सिंहभूम में सात सू नौ अक्टूबर तक आयोजित है.